अलीगढ़, जनवरी 4 -- हरदुआगंज, संवाददाता। तहसील कोल के गांव नयाबांस नरेंद्रगढ़ी में पोखर की जमीन पर कब्जाने की शिकायत एसडीएम से की गई है। ग्राम प्रधान व हल्का लेखपाल को इसकी जानकारी होने के बावजूद 48 घंटे बाद तक कोई अवैध निर्माण को रुकवाने नहीं पहुंचा जबकि शनिवार को भी पूरे दिन निर्माण कार्य जारी रहा। इसे लेकर ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है। गांव नयाबांस नरेंद्रगढी निवासी हरिओम सिंह ने एसडीएम को भेजी शिकायत में बताया कि गांव में जाटव बिरादरी के कुछ दबंग लोग पहले उनकी निजी कृषि भूमि से जबरन रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे थे। दो माह पहले जबरन रास्ता निकालने के प्रयास में उनकी फसल का काफी हिस्सा नष्ट कर दिया था। मामले में 19 नबंवर को नौ लोगों के विरूद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि अब वहीं लोग उनके खेत से कुछ दूरी पर स्थित गाटा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.