दरभंगा, जून 20 -- दरभंगा। केवटी थाना क्षेत्र के पथरीहा डीह स्थित पोखर के पास गुरुवार की देर शाम एक दुधमुंही बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव की पहचान नहीं होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए डीप फ्रीजर में रखा गया है। बताया जाता है कि मृत बच्ची करीब 15 दिनों की है। यह भी पढ़ें- पोखर किनारे मिला बच्ची का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...