मुरादाबाद, मई 29 -- गांव के पोखरों को साफ करने और उसमें साफ पानी एकत्र करने की मुहिम रंग ला रही है। 15 जून तक पहले चरण का अभियान पूरा होना है। अभी मात्र 25 पोखरों को साफ किया जा सका है। जिला पंचायत राज विभाग ने स्वच्छता कार्यक्रम के तहत जिले में 100 पोखरों को साफ करने की कवायद शुरू की है। पहले चरण में पोखरों से गंदगी साफ की जा रही है। घांस, जलकुंभी और कचरे को साफ किया जा रहा है। इन पोखरों में घरों से निकलने वाले पानी को साफ करने की योजना पर भी कार्य शुरू है। जिसके तहत नालों के पानी को तीन से चार चैंबर से साफ किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पोखरों का पानी साफ करने में जुटा पंचायत विभाग तालाब अथवा जलाशय को गहरा बनाने के लिए गाद निकालने की कार्रवाई की जा रही है।कार्यक्रम में समन्वयक ई.सुधीर कुमार का कहना है कि पंचायतों को स्वच्छता के इस अभियान ...