पोखरे में नहाते समय डूबा युवक, देर शाम मिला शव
आजमगढ़, जून 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी युवक बड़ा मंगलवार को सुल्तानपुर स्थित बिजेथुआ महावीरन धाम गया था। धाम स्थित मकरी कुंड में नहाते समय वह गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। खबर मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने पानी में युवक की तलाश शुरू की। शाम को शव बरामद हुआ। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- गोमती में डूबा किशोर, 15 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग यह भी पढ़ें- रामगंगा नदी में नहाने गया युवक डूबा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.