देवरिया, मई 30 -- सुरौली (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली स्थित पवहारी महाराज के प्राचीन पोखरे में शनिवार की देर शाम नहाने गई चार किशोरियां व एक किशोर डूबने लगे। डूब रही एक किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर थोड़ी दूर पर बैठे क्रीड़ा संघ के कोच और उनके दो अन्य साथियों ने पोखरे में कूद कर पांचों को बाहर निकाल उनकी जान बचाई। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकली स्थित पवहारी महाराज की कुटी पर प्राचीन पोखरा स्थित है। पोखर पर ही क्षेत्र के युवक दौड़कर व्यायाम कर फोर्स की तैयारी करते हैं वहीं बहुत सारे लोग टहलने भी आते हैं। शनिवार के दिन शाम करीब 6:30 बजे सुरौली गांव निवासी विनोद कुशवाहा की पुत्री अंशिका व राधिका व विनोद के भाई बमबहादुर कुशवाहा का पुत्र अंकुश व रिस्तेदारी में आई सुमन व शोभा पुत्री श्रीकांत कुशवाहा निवासी कसया कुश...