आजमगढ़, मार्च 5 -- आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर मुस्तफाबाद गांव में होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बुधवार की दोपहर को पोखरे में स्नान करने के लिए गई किशोरी समेत दो की डूबने से मौत हो गई। फत्तनपुर मुस्तफाबाद गांव निवासिनी अंशिका (14) पुत्री सुरेश यादव और शिवांगी (18) पुत्री राजेश यादव होली खेलने के बाद बुधवार की दोपहर को गांव के समीप स्थित पोखरे में नहाने गई थीं। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी हुई, तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को पोखरे से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.