आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के अटलस पोखरा में रविवार की रात डूबने से एलआईसी अभिकर्ता की मौत हो गई। रात में वह बाजार से घर लौट रहा था। इस दौरान पोखरे की ओर चला गया था। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। कुछ देर बाद उसका शव पोखरे से बरामद हुआ। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोडर अजमतपुर निवासी 28 वर्षीय सूरज कुमार एलाआईसी के अभिकर्ता थे। रविवार की रात में वह नरौली गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने पिता रमेश कुमार के साथ घर लौट रहे थे। पोखरे के पास पहुंचने पर सूरज रुक गए। यह भी पढ़ें- 19 घंटे बाद शारदा नहर से सिपाही का शव बरामद उनके पिता घर चले गए। काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग उनकी तलाश करने लगे। इस दौरान कुछ बच्चों ने बताया कि सूरज पोखरे में गिर गए थे। जानकारी होते ही आस-पास के लोग भी आ गए। पोखरे ...