चंदौली, फरवरी 15 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के शिव मंदिर पोखरे पर महाशिवरात्रि के दिन रविवार को तालाब में हाथ पैर धोने के दौरान 35 वर्षीय श्रद्धालु सुरेश गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आनन-फानन में पानी से निकालकर जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। सुरेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सिकंदरपुर गांव निवासी स्वर्गीय मोहन के चार पुत्रों में दूसरे नंबर का पुत्र सुरेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की दोपहर तीन बजे के आसपास सुरेश गांव के शिव मंदिर पर दर्शन करने गया था। दर्शन करने से पूर्व सुरेश पास ही तालाब में हाथ पैर धोने लगा। इस दौरान फिसलकर वह गहरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.