आजमगढ़, अप्रैल 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजेरपुर में मंगलवार की सुबह वृद्ध का पोखरा में उतराया शव मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्ध सोमवार की शाम से लापता था। परिवा के लोग तलाश रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजेरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय अच्छेलाल राजभर सोमवार की शाम घर से निकले थे। देर रात तक वे घर नहीं पहुंचे, परिवार के लोग उनकी तलाश रहे थे। कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर पोखर में उनका उतराया हुआ शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...