मऊ, फरवरी 17 -- मऊ। रामपुर थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर गांव में सोमवार की शाम एक पोखरी से लावारिस बाइक मिली। मछुआरों को मछली पकड़ते समय यह बाइक जाल में फंसी मिली, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाइक को पोखरी से बाहर निकाला। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को पोखरी के अंदर उतारकर गहनता से जांच पड़ताल की, लेकिन उन्हें कोई अन्य वस्तु नहीं मिली। रामपुर पुलिस बाइक को अपने साथ थाने ले गई है। पोखरी में बाइक मिलने के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.