आजमगढ़, जनवरी 5 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलेलपुर में ग्राम समाज की भूमि पर स्थित पोखरी की खोदाई न होने से ग्रामीणों में रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को मेंहनगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया। ग्राम पंचायत बलेलपुर में गाटा संख्या 91 पोखरी के नाम से खतौनी मे दर्ज है। पोखरी की खोदाई न होने से गांव के दर्जनों घरों के सामने जल निकासी की समस्या बनी हुई है। इसे लेकर गांव निवासी सविता पत्नी रविंदर यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर थाना समाधान दिवस तक दर्जनों बार शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के साथ पहुंचकर ग्रामीणों की मौजदूग...