लातेहार, मार्च 31 -- बेतला प्रतिनिधि। बेतला पंचायत के पोखरीखूर्द ग्राम में हनुमान जयंती सह मंदिर स्थापना की आठवीं वर्षगांठ मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए हनुमान मंदिर की अच्छी तरह से साफ-सफाई कर बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसकी जानकारी देते आयोजन समिति के अध्यक्ष बिनोद यादव ने बताया कि गुरुवार को (कल) पूर्वाह्न 10 बजे मंदिर में परंपरागत तरीके से श्रीराम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव मनाने के बाद सभी श्रद्धालु मौके पर आयोजित भंडारा का आनंद उठाएंगे।वहीं शाम में पलामू प्रमंडल के प्रसिद्ध व्यास लोरिक यादव और नागेंद्र सिंह के बीच दोगोला का शानदार मुकाबला होगा।वहीं अध्यक्ष यादव ने उक्त प्रोग्राम में शामिल हो सभी संगीत प्रेमियों से दोगोला मुकाबला का आनंद लेने की अपील की है।नतीजतन हनुमान जयंती और दोगोला मुकाबला को लेकर लोगों...