मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बुडको ने पोखरिया पीर में लंबित पड़े सड़क निर्माण कार्य सोमवार से शुरू कर दिया है। वार्ड 31 में इस सड़क का निर्माण नगर निगम बिहार अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन (बुडको) के माध्यम से करा रहा है। इस सड़क के बनने की प्रक्रिया शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है। इसकी जानकारी स्थानीय वार्ड पार्षद रूपम कुमारी ने दी। बताया कि मुहल्ले में करीब 600 मीटर में नाला और सड़क बनाने के लिए पिछले साल सितंबर महीने में शिलान्यास किया गया था। 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले नाले और सड़क निर्माण की जवाबदेही बुडको की दी गई थी, लेकिन पिछले नवंबर महीने में नाला निर्माण कार्य पूरा करने के बाद से ठेकेदार का अता पता नहीं था। इसको लेकर कई बार नगर निगम प्रशासन से गुहार लगाई गई। अब जाकर सड़क निर्माण की प्रक्रिय...