पाकुड़, अप्रैल 26 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी मनोज़ कुमार ने शनिवार को चौकीढाप गांव स्थित जीतलाल तुरी के पोखरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि उक्त तालाब वर्ष 1995-96 में जवाहर रोजगार योजना के तहत(100/100) निर्माण कराया गया था। जो ग्रामीणों के उपयोग के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत रहा है। जांच के क्रम में गंभीर अनियमितता सामने आई कि उक्त पोखरा को रैयत एवं गांव के पांच लोगों द्वारा आपसी मिलीभगत से मिट्टी भरकर समतल कर दिया गया है। इस तरह की कार्रवाई से न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि क्षेत्र में जल संरक्षण व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। यह भी पढ़ें- तालाब को पाटकर किया अवैध कब्जा मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने जमीन के मालिक सहित संबंधित पांच ग्रामीणों को कारण बताओ नोटि...