सासाराम, जनवरी 29 -- बिक्रमगंज। नासरीगंज प्रखंड के पोखराहां गांव में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन मुखिया सुजीत कुमार उर्फ टिंकू सिंह ने किया। कहा कि पंचायत सरकार भवन निर्माण से पंचायतवासियों को अत्यंत सुविधा होगी। सभी योजनाओं के तहत कार्य अब इसी भवन से ही निष्पादित किये जाएंगे। नियमित कर्मी उक्त भवन में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। मौके पर पंसस नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरपंच कृष्णा चौधरी, पूर्व पंसस राजकुमार, विकास सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...