हल्द्वानी, दिसम्बर 1 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि लंबे समय से कैड़ा ने धारी से पोखराड-चौखुटा-कसियालेख मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग करते आ रहे ग्रामीणों की मांग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरी कर दी है। कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के सहयोग से पोखराड से कसियालेख तक सड़क पर डामरीकरण के लिए 5.47 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। कैड़ा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ सड़क पर डामरीकरण का काम शुरु किया जाएगा। साथ ही कहा सड़क पर डामरीकरण होने से क्षेत्र के ग्रामीणो, वाहन चालकों, यात्रियों और सैलानियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमतार विधानसभा क्षेत्र में जो भी सड़कें क्षतिग्रस्त है उन पर डामरीकरण किया जाएगा। कैड़ा ने धनराशि आवंटन के लिए मुख्यमंत्री का आभार प...