चतरा, जून 26 -- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्पेशल पॉक्सो कोर्ट अमरेश कुमार की अदालत ने गुरूवार को पोक्सो केस के एक अभियुक्त सिमरिया थाना क्षेत्र के इचाक गांव निवासी दीपक साव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर एक लाख रूपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भी भुगतना होगा। इसके अलावा भादवी 370 में 10 वर्ष की सजा और 366 में भी 10 वर्ष की सजा सुनाया गया। एवं पचास-पचास हजार रूपये जुर्माना भी लगाया गया है। सभी सजा साथ-साथ चलेगी। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की से दुष्कर्म में अभियुक्त को उम्रकैदमुकदमे की जानकारी इस मुकदमे के प्रभारी लोक अभियोजक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया की इस केस में कुल 7 गवाहों की गवाही कराई गई है। यह मामला सिमरिया थाना कांड संख्या 64/2024 का है। घटना 1 अप्रैल 2024 का है। सूचक के बय...