पोक्सो एक्ट में वांछित गिरफ्तार
मथुरा, मई 13 -- मांट। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोमवार रात पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर चलान किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। बताते चलें कि दो मई को थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता शादी में गया हुआ था। आरोप है कि तभी पीछे से गांव का ही युवक नाबालिग को बहला फुसला कर गांव के बाहर टावर के समीप बनी कोठरी में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया,विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को आकर दी थी। पिता ने सात मई को नामजद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ करने वाले दोषी को एक वर्ष की कैद प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात सटीक सूचना पर पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.