दुमका, जनवरी 31 -- दुमका। प्रतिनिधि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष सुधांशू कुमार शशि के आदेशानुसार शुक्रवार को न्याय सदन में 'पॉक्सो एक्ट' पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस 'डिस्ट्रिक्ट लेवल मल्टी स्टेक होल्डर कंसल्टेशन' कार्यक्रम का उद्घाटन पीडीजे सुधांशू कुमार शशि, जिला जज प्रथम प्रकाश झा, जिला जज द्वितीय योगेश कुमार सिंह, जिला जज तृतीय राजेश कुमार सिन्हा, डालसा सचिव उत्तम सागर राणा के अलावे अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। केस फ्रेमिंग और मुआवजे पर विशेष चर्चा कार्यशाला में वक्ताओं ने पॉक्सो एक्ट (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया गया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 2012 में लागू इस कानून में बाल यौ...