भागलपुर, अगस्त 14 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। ठाकुरगंज निज संवाददाता। गलगलिया थाना क्षेत्र में पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गलगलिया थाना कांड संख्या 54/26 के प्राथमिक आरोपितों के घर पुलिस ने विधिवत इश्तेहार का तामिला कराया।गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले में छोटा बासमुनी गांव निवासी पांच प्राथमिक आरोपितों के घर इश्तेहार का तामिला किया गया है। इनमें मो. इम्तियाज, जमशेद, अख्तरुन खातून, फैकानी खातून और मुस्तफा शामिल हैं। सभी आरोपित गलगलिया थाना क्षेत्र के छोटा बासमुनी गांव के रहने वाले बताए गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। इश्तेहार तामिला की कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी समेत...