दुमका, फरवरी 15 -- पोक्सो एक्ट के मामले में एक गिरफ्तार शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में पोक्सो एक्ट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। बताया जाता है नाबालिग के पिता वाहन चालक था, जिसके साथ खलासी का काम पिनरगड़िया के बबलू अंसारी करता था। शुक्रवार को नाबालिग के परिजन को पता चला कि बबलू अंसारी द्वारा उसकी नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी किया। उक्त मामले में परिजनों ने इसकी शिकायत थाना पहुंचकर शिकारीपाड़ा पुलिस से की। मामले में थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अमित कुमार लकड़ा ने तत्परता के साथ आरोपी बबलू अंसारी को गिरफ्तार कर हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...