पाकुड़, जनवरी 4 -- लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र के फुलपहाड़ी गांव के पोक्सो एक्ट के अभियुक्त प्रेमलाल हांसदा उर्फ मार्टिन हांसदा को पुलिस ने शुक्रवार देर रात को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी लेने पर थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 02/18 के स्थाई वारंटी जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लकड़ी को वर्ष 2018 में दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को झड़ी में फेंक दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...