गिरडीह, दिसम्बर 27 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार के परसन ओपी थाना कांड संख्या 223/23 धारा 366/366A/376/377/ 120B आईपीसी एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त सिरामडीह निवासी शाहनवाज आजाद को गुरुवार देर शाम परसन पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह भेज दिया। अभियुक्त बहुत दिनों से फरार चल रहा था। बता दें कि वर्ष 2023 में कांड दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार अभियुक्त को खोज रही थी। पुलिस ने इसे ओडिशा के सम्भलपुर से गिफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी अपने गांव के सदर थे। जब उन पर अपनी बहू ने आरोप लगाया था तो न्याय की जगह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उक्त कांड में दो अन्य गैर-जमानती अभियुक्त है इसे भी पुलिस खोज रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.