गिरडीह, जून 20 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय पुलिस ने अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रसनजोरी गांव निवासी 21 वर्षीय नितेश तुरी नामक एक युवक को देवघर जिला के मधुपुर थाना क्षेत्र के सबयजोर गांव से गुरुवार को गिरफ्तार करके शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया। पुलिस ने युवक के पास से युवती को भी अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेजा है। बता दें कि मई महीने में उक्त युवक ने गांडेय थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर फरार हो गया था। युवती की मां के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ 13 मई को 24/26 के तहत मामला दर्ज किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...