साहिबगंज, मई 16 -- राजमहल, प्रतिनिधि। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के निर्देश पर थाना के एस आई पवन यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के हाफू टोला गांव में पॉक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त समरूद्दीन शेख के घर के मुख्य द्वार पर ढोल नगाड़े के साथ उद्घोषणा अधिपत्र (इश्तेहार) चस्पा किया गया। मौके पर ए एस आई नंदकुमार यादव, पुलिस सशस्त्र बल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...