हमीरपुर, फरवरी 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में रात होते ही तटीय इलाकों में अवैध खनन शुरू हो जाता है। कई ऐसे प्वाइंट जहां बिना रोक-टोक के अवैध खनन हो रहा है। इसमें छुटभैया माफिया और पुलिस में पकड़ रखने वाले भी शामिल हैं। कंडौर में जिस रग्घू का अवैध खनन में नाम आया है, वो इसका अभ्यस्त है। दबंगई के बल पर अवैध खनन कराना और रोकटोक करने वालों पर फायरिंग करना उसका शगल है। पूर्व में पोकलैंड मशीनों में आग भी लगा चुकी है। कई बार पुलिस से भी मोर्चा ले चुका है। मूलरूप से टीकापुर निवासी रग्घू उर्फ राघवेंद्र के ऊपर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। करीब पांच साल पूर्व रग्घू ने टीकापुरा मौरंग खदान में पोकलैंड मशीनों में आग लगा दी थी। इसका आसपास के क्षेत्र में भी अच्छा-खासा आतंक है। मुख्य रूप से अवैध मौरंग खनन कराने में माहिर है। खनिज अधिकारी विकास सिंह परमार ने...