झांसी, अप्रैल 9 -- झांसी। तहसील गरौठा के देवरी घाट में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। हालात यह है कि पोकलैंड मशीनों से खनन माफिया नदी का सीना चीरकर छलनी करने पर तुले हैं। यहां गहरी-गहरी खाईयां हो गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ पर्यावरण बचाने की बात होती है, दूसरी तरफ खनन माफिया कुदरत की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं। बुधवार को एक वीडियो वॉयरल होने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं वीडियो बेतवा-धसन नदी के संगम पर स्थित एक मंदिर के करीब का बताया जा रहा है। जहां खुलेआम बड़ी-बड़ी पोकलेन्ड मशीनों से अत्यधिक गहराई से बालू उठाई जा रही है। जिससे नदी में बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड ट्रकों से बिना रॉयल्टी के बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि गरौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.