गुमला, दिसम्बर 7 -- कामडारा, प्रतिनिधि। पोकला गेट स्थित साप्ताहिक बाजार के दिनों में मुख्य सड़क पर ऑटो चालकों द्वारा मनमाने तरीके से वाहन खड़ा करने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग से सटे इस बाजार में हर रविवार और गुरुवार को भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में सड़क पर ऑटो खड़े रहने से दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि ऑटो को बाजार क्षेत्र के आगे या पीछे खड़ा किया जाना चाहिए, लेकिन कई चालक चेतावनी के बावजूद सड़क किनारे ही अपनी गाड़ी रोक देते हैं। इससे गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को पार होने में कठिनाई होती है और ऑटो से उतरने वाले यात्री भी हादसे से बाल-बाल बच जाते हैं।रविवार को कई ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य दीपक कंडूलना से शिकायत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.