गुमला, अप्रैल 22 -- कामडारा। प्रखंड क्षेत्र के पोकला गेट रेलवे फाटक के पास बुधवार सुबह करीब 5.45 बजे खड़ी एक मालवाहक ट्रक को पीछे से आ रही दूसरी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार सिमडेगा की ओर से आ रही ट्रक फाटक बंद होने के कारण पहले से खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक सीधे आकर उससे टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रक चालकों ने मौके से वाहन लेकर प्रस्थान कर लिया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...