गुमला, मई 2 -- कामडारा प्रतिनिधि। कामडारा थाना क्षेत्र के पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार देर शाम एक अनियंत्रित ट्रक दो बाइक को कुचलते हुए फुटवियर दुकान में जा घुसा। घटना शाम करीब सात बजे की है। संयोगवश इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ,हालांकि दो बाइक और दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है।जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या ओडी15ए/8624 पाइप लादकर संबलपुर से जमशेदपुर जा रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रक और हाईवा की भिड़ंत में कैमूर के हाईवा चालक की मौतघटना का विवरण पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक अन्य ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रक मुख्य सड़क किनारे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए मुन्ना सिंह की फुटवियर दुकान में जा घुसा।घटना के समय दुकान के समीप बैठे कुछ लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। ट्रक की चप...