सहारनपुर, जून 14 -- देवबंद। नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को कोतवाली में दी तहरीर में गांव मकबरा निवासी गोविंद पर नाबालिग पुत्री को अपने घर पर लेजाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पॉस्को एक्ट में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस नेमुखबिर की सूचना पर उसके ही घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...