अररिया, मई 24 -- अररिया, निज संवाददाता महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त नगर थाना क्षेत्र के बनगामा पंचायत के खैरुगंज का रहने वाला अजकर पिता मो रफीक है। महिला थाना की पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। महिला थानेदार कुमारी अंचला ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आठ माह पहले नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को शादी का प्रलोभन देकर पहले यौन शोषण किया, फिर गर्भवती होने के बाद महिला का गर्भपात करवा दिया।इसके बाद पीड़ित महिला ने थाना पहुंच कर केस दर्ज कराया। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। यह भी पढ़ें- पॉस्को एक्ट के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...