हाथरस, जून 11 -- हाथरस। शहर की पॉश कॉलोनियों में शामिल आगरा रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में कई सालों से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। बिना बारिश के ही नाला चोक होने की वजह से कॉलोनी की गलियों में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। बारिश के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। हालात इस कदर बिगड़ जाते हैं कि नाले का गंदा पानी उफन-उफन कर सड़क से लेकर कॉलोनी में लोगों के घरों के अंदर तक में दाखिल हो जाता है। इस गंभीर समस्या को लेकर लोगों द्वारा कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराए जाने के साथ आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी आजतक समस्या का कोई निदान नहीं हुआ है。 यह भी पढ़ें- टाउन एरिया के नालों की नहीं हुई सफाई, होगा जलभरावजलभराव की समस्या शहर के आगरा रो...