प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। शहर के पॉश क्षेत्र सिविल लाइंस, टैगोरटाउन, जॉर्जटाउन में संचालित 50 से अधिक कोचिंग सेंटर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की कार्रवाई के दायरे में हैं। चिह्नित कोचिंग सेंटर छात्रों की सुरक्षा और भवन मानकों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे हैं। पीडीए ने क्षेत्र में चिह्नित 50 में 25 कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी कर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में अग्नि सुरक्षा, भवन उपयोग और अन्य जरूरी मानकों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है। पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जिन संस्थानों में मानकों की अनदेखी पाई गई, उन्हें पहले सुधार का मौका दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एक ही भ‌वन में चल रही लाइब्रेरी, पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट और कंप्यूटर सेंटर सील इसके बाद भी व्यव...