मुरादाबाद, फरवरी 26 -- रायवाला-देहरादून सिंगल लाइन पर पॉवर ब्लॉक के कारण 11 से 14 मार्च तक चार घंटे का अवरोध होगा। इस कारण कई ट्रेनों को रिशड्यूल किया गया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि ट्रेन नंबर 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 90 मिनट रिशड्यूल किया गया है। इसी तरह ट्रेन नंबर 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी। ट्रेन नंबर 12401 कोटा-देहरादून एक्सप्रेस मार्ग में 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.