बक्सर, मार्च 11 -- चौसा, एक संवाददाता। अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले सोमवार से कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने वाले मजदूरों का कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। एसटीपीएल द्वारा स्थापित इस पावर प्लांट में एल एंड टी और पावर मैक सहित कई अन्य कंपनियों और कांट्रेक्टर के अधीन काम करने वाले सैकड़ों मजदूर अपनी हड़ताल जारी रखते हुए बुधवार को भी प्लांट से बाहर रहकर अपने कालोनियों में आराम फरमाते रहे। इस वजह से बुधवार को भी प्लांट का कार्य प्रभावित होने की जानकारी मिली है। इंटक के प्रदेश महासचिव रामप्रवेश सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को भी अपनी मांगों को लेकर प्लांट में विभिन्न कंपनियों और कांट्रेक्टरों के अधीन काम करने वाले सैकड़ों मजदूर कार्य पर नहीं गये है। इस वजह से प्लांट का काम प्रभावित हैं। इस बारे में एसटीपीएल के वरीय अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.