बागपत, नवम्बर 29 -- पॉवर कॉरपोरेशन की लीपापोती कार्यशैली ने जहां एक ओर निर्माण कार्य पर ब्रेक लगाया हुआ हैं वहीं आमजन पर भी क्षतिग्रस्त मार्ग बड़ी गम्भीर समस्या पैदा कर रहा है। दरअसल, मीरापुर रजवाहे की पटरी के निर्माण से लेकर रजवाहे की दिवारी बनाने, पटरी के चौड़ीकरण का कार्य नगर पालिका परिषद द्वारा किया जा रहा है। पहले जो विद्युत पोल व लाइन पटरी के किनारे पर लगे हुए थे, वे अब पटरी के चौड़ीकरण किये जाने से बीच रास्ते आ गए हैं। ऐसे में इन विद्युत पोल व लाइन को शिफ्ट किया जाना बेहद जरूरी हैं। इसके लिए नगर पालिका परिषद ने पॉवर कॉरपोरेशन अधिकारियों को एस्टीमेट बनाकर पैसा भी जमा किया हुआ है, इसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी पोल व लाइन शिफ्ट नहीं कर रहे हैं। इस वजह से निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है। निर्माण कार्य पूर्ण न होने से स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.