रुद्रपुर, जनवरी 31 -- खटीमा, संवाददाता। झनकईया क्षेत्र के दमगड़ा गांव में स्थित करीब 100 एकड़ भूमि को प्रशासन ने ठेकेदार के कब्जे से मुक्त कराकर भूमि स्वामियों द्वारा नियुक्त पावर ऑफ अटॉर्नी धारक को सौंप दिया। दमगड़ा गांव के विभिन्न स्थानों पर सीके आनंद परिवार व उनके संबंधियों की लगभग 100 एकड़ रजिस्टर्ड भूमि है। इस भूमि को उन्होंने बीते आठ-दस वर्षों से खेती के लिए एक व्यक्ति को ठेके पर दिया था। आरोप है कि वर्ष 2022 से ठेकेदार ने भूमि स्वामियों को खेती का पैसा देना बंद कर दिया। इसके बाद भूमि स्वामियों ने झनकईया निवासी कश्मीर सिंह को अपनी भूमि की पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी। बताया गया कि पूर्व में जब कश्मीर सिंह ने भूमि पर कब्जा लेने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। इसकी शिकायत उन्होंने उच्चाधिकारियों से की। शनिवार को एसडीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.