काशीपुर, मई 26 -- काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर 29 से 31 मई 2026 तक अपने परिसर में मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च कोलोक्वियम (एमईआरसी 2026) के छठे संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर का प्रमुख डॉक्टोरल शोध सम्मेलन एमईआरसी 2026 देशभर के शोधार्थियों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ प्रबंधन के क्षेत्र में उभरती चुनौतियों एवं परिवर्तनशील परिदृश्यों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस वर्ष सम्मेलन की थीम पॉली-क्राइसिस के दौर में प्रबंधन की पुरनकल्पना रखी गई है, जो भू-राजनीतिक अस्थिरता, जलवायु संकट, तकनीकी परिवर्तन एवं आर्थिक अनिश्चितताओं जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच संस्थानों एवं संगठनों के लिए प्रबंधन के पारंपरिक दृष्टिकोणों पर पुनर्विचार की आवश्यकता को रेखांकित क...