पॉलीहाउस व ड्रिप सिंचाई बने किसानों की समृद्धि के नए मॉडल
कानपुर, जून 10 -- कानपुर। आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान कम भूमि, कम पानी और बेहतर प्रबंधन के साथ अधिक आय अर्जित कर रहे हैं। एकीकृत बागवानी विकास मिशन और ड्रॉप मोर क्रॉप जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के साथ कृषि को लाभकारी उद्यम में बदलने का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ऐसे ही दो सफल कृषि मॉडलों का निरीक्षण कर उनके विस्तार पर जोर दिया। कल्याणपुर क्षेत्र में प्रगतिशील कृषक उद्यमी विराज भाटिया द्वारा लगभग 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में स्थापित पॉलीहाउस आधुनिक संरक्षित खेती का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। करीब 1.12 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस परियोजना में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के माध्यम से लगभग 55.95 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। पॉलीहाउस में वर्ष भर मौसम के अनुसार, खीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.