रिषिकेष, सितम्बर 8 -- किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए नाबार्ड योजना के तहत पॉलीहाउस निर्माण पर 80 फीसदी तक सब्सिडी दी जा रही है। उद्यान विभाग ने योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसान 'अपणी सरकार' पोर्टल के माध्यम से मोबाइल से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। पॉलीहाउस के माध्यम से संरक्षित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें फसलों को मौसम के प्रभाव, कीट और रोगों से बचाने के साथ कम पानी में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा समेत विभिन्न सब्जियों की खेती पॉलीहाउस में की जा सकती है। यह भी पढ़ें- 130 कृषकों ने पॉलीहाउस के लिए आवेदन किया इससे किसानों को कम क्षेत्र में बेहतर उत्पादन हासिल करने और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसान का आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है।...