पॉलीहाउस में शिक्षक खिला रहा सफलता के फूल
बस्ती, जून 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। पारंपरिक खेती की सीमाओं को तोड़कर आधुनिक कृषि की ओर कदम बढ़ाने वाले किसानों के लिए कप्तानगंज विकासखंड के दुबौली मिश्र गांव निवासी शिक्षक हरिशंकर वर्मा प्रेरणा का मजबूत आधार बनकर उभरे हैं। एमए, बीएड शिक्षित किसान ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत मिले अनुदान का सदुपयोग करते हुए डेढ़ एकड़ के पॉलीहाउस में जरबेरा फूलों की उन्नत खेती शुरू की है। हरिशंकर आसपास के किसानों के लिए भी मार्गदर्शक साबित हो रहा हैं। बकौल हरिशंकर, करीब दो वर्ष पहले शुरू की गई इस परियोजना में उन्हें 29 लाख रुपये का सरकारी अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे अत्याधुनिक पॉलीहाउस लगाया गया। वर्तमान में उनके पॉलीहाउस में लाल, पीला, सफेद, गुलाबी और नारंगी रंगों के जरबेरा फूलों का शानदार उत्पादन हो रहा है। जरबेरा के पौधे रोपाई के लगभग तीन माह बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.