नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- नई दिल्ली। किडनी में एक-दो छोटी सिस्ट (गांठ) होना हमेशा गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन कम उम्र में कई सिस्ट दिखाई दें और परिवार में किडनी की ऐसी बीमारी का इतिहास रहा हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ऑटोसोमल डोमिनेंट पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (एडीपीकेडी) का संकेत हो सकता है। यह एक आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें किडनी में धीरे-धीरे कई सिस्ट बनने लगती हैं और समय के साथ किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। वर्ल्ड पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज डे के मौके पर विशेषज्ञों ने परिवार में इस बीमारी के इतिहास वाले लोगों की समय पर जांच और नियमित निगरानी की सलाह दी है। भारतीय मरीजों पर हुए एक अध्ययन (ऑटोसोमल डोमिनेंट पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज: भारतीय आबादी में नैदानिक विशेषताओं का अध्ययन) में 208 मरीजों...