फरीदाबाद, फरवरी 17 -- बल्लभगढ़। पॉलीथीन मुक्त शहर बनाने के उद्देश्य से खरीदे गए 5000 कैनवास बैग पिछले करीब चार महीनों से फरीदाबाद नगर निगम के बल्लभगढ़ कार्यालय में एक कमरे में बंद पड़े हैं। इन बैगों की कुल कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार बताई जा रही है, जिसका भुगतान अब तक लंबित है। जानकारी के अनुसार, इन कैनवास बैगों की खरीद अक्टूबर 2025 में दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक कंपनी से की गई थी। प्लास्टिक मुक्त अभियान को गति देने और बाजारों में कपड़े के थैले के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई थी। आपूर्ति होने के बाद बैगों को निगम कार्यालय के एक कमरे में रखवा दिया गया, जहां तब से ताला लगा हुआ है। जिसे आज तक किसी ने खोलकर भी नहीं देखा है। योजना के तहत इन बैगों को आम नागरिकों, बाजार क्षेत्रों और दुकानदारों में वितरित किया जाना था, ताकि पॉलीथीन के उपयोग...