मैनपुरी, जून 11 -- पॉलीथिन के बढ़ते प्रचलन को लेकर पर्यावरण पर इसका खास असर देखा जा रहा है। बाजारों में पॉलीथिन का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। गुरुवार को पॉलीथिन के बहिस्कार को लेकर नगरपालिका द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व सफाई निरीक्षक शिशुपाल सिंह, अनिल कुमार, अनुराग सिंह, अरुण बाबू द्वारा किया गया। रैली नगरपालिका से शुरू होकर घंटाघर चौराहा, बजाजा बाजार, सदर बाजार व लेनगंज होती हुई वापस नगरपालिका परिसर में समाप्त हो गई। इस दौरान रैली में शामिल अधिकारियों ने एक दर्जन से अधिक पॉलीथिन विक्रेता व पॉलीथिन में सब्जी बेचने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए पॉलीथिन के प्रचलन पर तत्काल रोक लगाने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- पॉलीथिन पर रोक के लिए निकाली जागरूकता रैली सफाई निरीक्षक शिशुपाल सिंह ने बताया कि पॉलीथीन के बढ़ते प्रभाव से पर...