पॉलीथिन पर चलेगा पालिका का डंडा, जागरूकता के बाद होगी छापेमारी
औरैया, जून 11 -- औरैया, संवाददाता। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने गुरुवार से प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान की शुरुआत कर दी। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता और अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने जागरूकता वाहन और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पालिका प्रशासन ने साफ किया है कि जागरूकता अभियान के बाद प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका परिसर से शुरू हुई जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। रैली में शामिल स्कूली छात्र-छात्राओं और पालिका कर्मियों ने लोगों से प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग बंद करने की अपील की। साथ ही प्लास्टिक से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी। यह भी पढ़ें- पॉलीथिन पर रोक के लिए निकाली जागरूकता रैली इस अवसर पर पालिका अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.