रुद्रपुर, दिसम्बर 30 -- खटीमा। नगर पालिका की टीम ने शहर में पॉलीथिन निषेध एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने नौ हजार रुपये का चालान काटकर जुर्माना वसूला। मंगलवार को अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य के नेतृत्व में पालिका की टीम ने मेलाघाट रोड, तहसील रोड, टनकपुर रोड और सितारगंज रोड पर अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न ठेला एवं फड़ व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल नौ हजार रुपये का चालान काटा। ईओ ने सभी व्यापारियों से भविष्य में पॉलीथिन का उपयोग न करने और अतिक्रमण से बचने की अपील की। इस दौरान विजय कुमार, विजय राणा, दिनेश भट्ट, नीरज, राजेश, शाहजहां और सूरज राणा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...