पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश का एक और मौका
पिथौरागढ़, अगस्त 20 -- पिथौरागढ़। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान गणाई-गंगोली में फार्मेसी और मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई सीटें रिक्त हैं। प्रवेश समिति के अध्यक्ष सावन कुमार ने बताया कि रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश प्रक्रिया जारी है। जीप-2026 के तहत फार्मेसी में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर, जबकि इंजीनियरिंग में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान परिसर में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। प्रवेश रिक्त सीटों के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- डिप्लोमा इंजीनियरिंग की काउंसलिंग 21 से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.