बागपत, जुलाई 25 -- बड़ौत। पॉलीटेक्निक संस्थाओं में दाखिले की भागदौड़ चरम पर होने के बावजूद छात्र सीटें फ्रीज कराने के बाद आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। पॉलीटेक्निक के प्रति लगातार कम हो रहे रुझान ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी हैं। दरअसल, पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा एडमिशन प्रक्रिया चलाई जा रही है। तीसरे चरण की काउंसलिंग शनिवार को समाप्त हो रही हैं और अभी तक गिनती के ही दाखिले संस्थाओं में सुनिश्चित हो पाए हैं। दिगम्बर जैन पॉलीटेक्निक की बात करें तो यहां सिविल, इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल ब्रांच में 450 सीटों (प्रत्येक ब्रांच में 150 सीट) के सापेक्ष केवल 86 दाखिले ही हो पाए हैं। यदि अलग अलग ब्रांच में हुए दाखिले पर नजर डालें तो सिविल में 150 में से 23, इलेट्रिकल की 150 सीट में से 34, मैकेनिकल की 150 सीट में से 29 दाखिले हुए ह...