धनबाद, जून 28 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। इलेक्ट्रॉनिक और आईसीटी एकेडमी के तहत फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सी डैक पटना की ओर से आयोजित पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन शनिवार को हुआ। राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में धनबाद, भागा एवं निरसा पॉलीटेक्निक, आईटीआई धनबाद, पीके राय मेमोरियल कॉलेज, गुरुनानक कॉलेज, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के प्रतिभागियों को मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया गया। मौके पर सी डैक पटना के साइंटिस्ट बी रंजन कुमार, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर हृदय राम वर्मा, प्रोजेक्ट इंजीनियर आदित्य शर्मा ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधि...